फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल में छात्राओं से साफ कराया शौचालय, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक निलंबित

Fri, 04 Oct 2024 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय गरगईया का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छात्राएं शौचालय साफ करती दिख रही थीं। इस मामले में जांच के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के दमखोदा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गरगईया में छात्राओं से शौचालय साफ कराने के मामले में प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक को बीएसए ने निलंबित कर दिया। जांच में दोनों के बीच विवाद की बात सामने आई है। एक-दूसरे के खिलाफ वह छात्राओं को हथियार बनाते थे। वायरल वीडियो भी सहायक अध्यापक ने ही बनाया था।

विज्ञापन


वीडियो में दो छात्राएं झाड़ू से शौचालय साफ करती दिख रही थीं। बीएसए संजय सिंह के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल का निरीक्षण किया। इसमें सामने आया कि वीडियो करीब सात से आठ माह पुराना है। प्रधानाध्यापक हैदर अली, अध्यापक जगदीश, राजवीर सिंह व शिक्षामित्र लाखन सिंह के मध्य विवाद रहता है।

इन्होंने पठन-पाठन में रुचि न लेकर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया। ऐसे में निलंबन की कार्रवाई कर खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज सतीश कुमार वर्मा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। वे 15 दिनों में जांच कर रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक के कहने पर लिया प्रधानाध्यापक का नाम
बीईओ से प्रधानाध्यापक हैदर अली ने कहा कि वीडियो उनकी अनुपस्थिति में बना। इसमें दिखने वाली छात्राओं ने बताया कि सहायक अध्यापक जगदीश ने शौचालय साफ करने के लिए कहा था। उनके कहने पर ही उन्होंने वीडियो में प्रधानाध्यापक का नाम लिया। शिक्षक को विद्यालय में राजनीति करने व शैक्षिक वातावरण को प्रभावित कर विभाग की छवि धूमिल करने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। 

वहीं, प्रधानाध्यापक को विद्यालय में राजनीति करने, पठन-पाठन में रूचि न लेने, छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करने, प्रभावी नियंत्रण न रखने का प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। प्रधानाध्यापक को विकास खंड दमखोदा के प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर व सहायक अध्यापक जगदीश को प्राथमिक विद्यालय दमखोदा से संबद्ध किया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें