फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब की अवैध बिक्री व तस्करी रोकने के लिए चलेगा अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

Fri, 04 Oct 2024 07:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली जिले में त्योहारों के दौरान शराब की अवैध बिक्री और तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। जिलेभर में विशेष अभियान चलाया जाएगा। हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। जिन पर अवैध बिक्री और तस्करी की सूचना दे सकते हैं। 
विज्ञापन
डीएम रविंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों के दौरान शराब की अवैध बिक्री, तस्करी, अल्कोहल, शीरा के परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीमें अभियान चलाएंगी। गठित विशेष प्रवर्तन दल में एक प्रशासनिक अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और एक आबकारी निरीक्षक शामिल हैं।

विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के मुताबिक टीमें अवैध शराब के निर्माण, बिक्री के अड्डों को समाप्त करने, सीमा से सटे राज्यों से शराब की तस्करी रोकने की जिम्मेदारी संभालेंगी। बरेली नगर में तीन, आंवला, बहेड़ी, मीरगंज, फरीदपुर, नवाबगंज में एक-एक टीम गठित हुई है। अगर कोई व्यक्ति अवैध कारोबार, निर्माण करते हुए पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ गैंगस्टर, गुंडा एक्ट में कार्रवाई होगी।

जहां अल्कोहल के टैंकर का ठहराव होता है, वहां टीम निगरानी करेगी। निर्धारित कीमत से ज्यादा दर पर बिक्री करने पर भी कार्रवाई होगी। दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा सक्रिय रखने, पेंट, थिनर, वार्निश बिक्री, अल्हकोल युक्त दवा की भी निगरानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर पर दें अवैध शराब बिक्री की सूचना
जिलाधिकारी ने प्रदेश स्तरीय टोल फ्री नंबर 14405 और व्हाट्सएप नंबर 9454466019 पर अवैध शराब बिक्री आदि की सूचना देने की अपील लोगों से की है। एसडीएम, एसीएम प्रथम और द्वितीय, सभी सीओ पुलिस, आबकारी निरीक्षक को आपसी सामंजस्य बनाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रैंडम जांच करने के निर्देश दिए हैं। अभियान 13 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें