जीआरपी ने आरोपी को किया गिरफ्तार
हेड कांस्टेबल ने बार-बार टच किया तो छात्रा ने धक्का देकर खुद को बचाया। दूसरे कोच में चली गई, वहां मदद नहीं मिली तो छात्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इस पर आरोपी बरेली सिटी स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन से कूद कर भाग गया। छात्रा ने बताया कि आरोपी ने नशे की हालत में उससे छेड़खानी है। सीओ जीआरपी मुरादाबाद देवी दयाल ने बताया कि बरेली पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पीड़ित छात्रा ने बताया कि जब आरोपी से बचने के लिए दूसरे कोच में पहुंची तो उसका सामान एस-7 में ही रह गया था। दूसरे कोच में मौजूद महिलाओं से मदद मांगी, लेकिन वर्दी देखकर कोई आगे नहीं आया। इधर आरोपी गेट पर खड़ा होकर उसे ही घूर रहा था। सिटी स्टेशन से पहले ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी उसका स्कूल बैग और ट्रॉली बैग लेकर कूद गया है। पीड़ित छात्रा ने कहा कि आरोपी की कड़ी सजा मिले।