फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहेत्तर संबंधों में की गई कारचोबी ठेकेदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा (बरेली)। कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद की हत्या विवाहेत्तर संबंधों की वजह से हुई। हत्या के तीन दिन बाद पत्नी ने गांव निवासी दंपती के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अब आरोपों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव घुर समसपुर निवासी कारचोबी ठेकेदार इकबाल अहमद (35) की 29 जनवरी की रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस इसे हादसा मानकर चल रही थी। बताया जा रहा था कि सीढि़यों से गिरकर इकबाल की मौत हुई है। पोस्टमॉर्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई थी।
शनिवार को इकबाल की पत्नी शहनाज ने भोजीपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति के गांव की एक महिला से विवाहेत्तर संबंध थे। शहनाज 29 जनवरी को अपने पति के साथ मायके गई थी। वहां वह अपने पिता की बरसी में शामिल हुई थीं। पति उन्हें छोड़ने के बाद रात को ही घर लौट आए थे। शहनाज के मुताबिक, रात में महिला ने इकबाल को बहाने से अपने घर बुलाया और पति के साथ मिलकर उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव घर के दरवाजे पर फेंक दिया।
विज्ञापन

वर्जन
इकबाल की पत्नी शहनाज की तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने गांव निवासी दंपती पर विवाहेत्तर संबंधों की वजह से हत्या का आरोप लगाया है। आरोपों की जांच की जा रही है। - नीलेश मिश्र, सीओ हाईवे
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें