फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लाइनों के दोहरीकरण में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आम बजट में रेलवे को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं की गई है। पुरानी परियोजनाओं पर जोर दिया गया है। रेलवे का बजट आवंटन भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

उम्मीद है कि बरेली में दो साल से प्रस्तावित आठ से ज्यादा परियोजनाओं को गति मिलेगी। इनमें बरेली जंक्शन के विस्तार से लेकर बरेली-चंदौसी, चंदौसी-मुरादाबाद और चंदौसी-अलीगढ़ के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण भी शामिल है।
बरेली जंक्शन का 350 करोड़ की लागत से विस्तार प्रस्तावित है। चार नए प्लेटफाॅर्म बनाए जाने हैं। रेलवे की 10 से ज्यादा ऐसी परियोजनाएं हैं, जिनको 2023-24 में मंजूरी मिल चुकी है, पर काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इनमें प्रमुख रूप से जंक्शन पर एसी मेंटीनेंस शेड की स्थापना, जंक्शन पर वॉशिंग लाइन का विस्तार, भोजीपुरा-बरेली सिटी के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण, मुरादाबाद-बरेली-शाहजहांपुर-रोजा के बीच तीसरी रेल लाइन, जंक्शन पर नए फुट ओवरब्रिजों का निर्माण और बरेली कैंट रेलवे स्टेशन का विस्तार शामिल है। प्लेटफाॅर्म नंबर दो का उच्चीकरण भी किया जाना है।
विज्ञापन

नई ट्रेनों की बात करें तो बरेली-मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पहले से ही प्रस्तावित है। 2024 में बरेली होते हुए दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। 2025-26 में वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें