फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरात जाने से पहले दूल्हा हुआ लापता, शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा

Thu, 02 Feb 2023 04:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बिलसंडा में घुड़चढ़ी से पहले दूल्हा लापता हो गया। उसका कोई पता नहीं चला। इससे बरात नहीं गई। उसकी शादी बरेली जिले की युवती से तय हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बिलसंडा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दिन अचानक दूल्हा लापता हो गया। उसके लापता होने से घर में खलबली मच गई। बरात जाने का समय नजदीक आया तो दूल्हे की तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने उसे मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका पर थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रामअवध तिवारी ने बताया कि उसके पुत्र शशांक का विवाह बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी से तय हुआ था। बुधवार को बरात जानी थी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। दोपहर बाद बरात रवाना होनी थी। दुल्हा बना शशांक भी तैयारियों में जुटा था। 

विज्ञापन

बरात जाने की समय की गई थी तलाशी 

दोपहर होते ही अचानक वह घर से लापता हो गया। बरात जाने के समय जब उसकी तलाश की गई तो वह घर में मौजूद नहीं मिला। खुशी के माहौल सन्नाटे में तब्दील हो गया। हर किसी के जहन में एक ही सवाल था कि आखिर दूल्हा अचानक कहां चला गया। दूल्हा लापता होने की जानकारी मिलने पर वर पक्ष में खलबली मच गई। 

Bareilly News: परिवार की महिला संग फोटो देख खौला खून, कर दी फरमान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

दूल्हे के पिता ने जताई अपहरण की आशंका 

नाते-रिश्तेदारियों में दूल्हे की खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन ने थाने में तहरीर दी। दूल्हे के पिता ने अपहरण की आशंका जताई है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दूल्हे के मोबाइल साथ ले जाने की बात कही गई है। हालांकि उसका फोन स्विच ऑफ है। नंबर से लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें