फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: परिवार की महिला संग फोटो देख खौला खून, कर दी फरमान की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Feb 2023 03:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के थाना देवरनिया क्षेत्र में फरमान नाम के युवक की हत्या कर शव फेंका गया था। उसकी हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। उसके एक महिला से संबंध थे। मृतकी मां ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है, उनमें से मुख्य आरोपी और उसके बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
फरमान का फाइल फोटो, घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के देवरनिया क्षेत्र के मुड़िया जागीर निवासी फरमान की हत्या के मामले में तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। नामजद साले-बहनोई ने पुलिस की पूछताछ के दौरान हत्या की बात स्वीकार ली है। पार्टी के दौरान उनके परिवार की एक महिला के आपत्तिजनक फोटो दिखाकर फरमान ने ताना मारा तो उन्होंने गला दबाकर व पीटकर उसकी हत्या कर ली। पोस्टमार्टम में बेरहमी से हत्या की स्थिति सामने आई है। 

विज्ञापन


फरमान (19) का शव बुधवार को कॉलोनी के किनारे नाले में पड़ा मिला था। वह 27 जनवरी से लापता था। उसकी मां गुड़िया बी ने गुमशुदगी दर्ज कराते वक्त ही कॉलोनी निवासी युवक पर शक जताया था। शव मिलने के बाद युवक व उसके बहनोई समेत कुछ लोगों को नामजद कराकर हत्या की रिपोर्ट लिखवा दी। पुलिस ने रात में ही आरोपी साले-बहनोई को पकड़ लिया। 

नशे में दिखाए थे महिला के फोटो 

उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार की एक महिला से फरमान के संबंध थे। शक होने पर उन्होंने 27 जनवरी को उसे बुलाया था। सभी ने साथ बैठकर शराब पी। नशा होने पर फरमान ने महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो दिखाकर ताना मारा तो गुस्से में आकर उन्होंने रस्सी से गला दबाकर फरमान की हत्या कर दी। शव झाड़ियों में फेंक दिया। अलाव की लपटों से उसका चेहरा भी झुलस गया। देर शाम शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन

शेरगढ़ थाने में शिफ्ट किए आरोपी

फरमान की हत्या के बाद कस्बे के लोगों में आक्रोश है। बुधवार शाम से ही थाने के पास भीड़ जमा रही। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार देर रात ही शेरगढ़ थाने में शिफ्ट कर दिया। हालांकि, पुलिस केवल मुख्य आरोपी को हिरासत में लेने की बात ही स्वीकार रही है।

थाना देवरनिया के इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी ने बहनोई के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। हत्या की वजह प्रेम संबंध ही पता लग रहे हैं। मुख्य आरोपी शुक्रवार को जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें