फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराना के दाम गिरे, मेवे पर महंगाई बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे महंगा बिक रहा मखाना, काजू-किशमिश भी महंगे
विज्ञापन

बरेली। घटती महंगाई के बीच किराना सामान के दाम में भले ही कमी आई है मगर मेवा के दाम अब भी आसमान छू रहे हैं। इस वजह से लोगों को पूरी तरह से राहत नहीं मिल पा रही।
थोक बाजार में अनाज, दाल सहित अन्य चीजें सस्ती हो गई हैं। सब्जियां भी सस्ती हैं। इसके चलते किराना के दाम गिरने से गृहणियों के चेहरे खिले हुए है। रसोई के मासिक बजट में भी कमी आई है। बाजार में कम हुई महंगाई की तस्दीक उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े भी करते हैं। थोक कारोबारी गुलशन गुप्ता बताते है कि पिछले वर्ष किराना के दाम आसमान छू रहे थे लेकिन अब दाम सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

मखाना 1,360 रुपये किलो
व्यापारी देवेंद्र बताते हैं कि मेवे के दाम में अभी कमी नहीं आई है। सबसे ज्यादा महंगा मखाना है। इन दिनों मखाना 1,360 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। वहीं, काजू 840, बादाम 760, किशमिश 400, गोला के दाम 330 रुपये प्रतिकिलो हैं। व्यापारियों का कहना है कि देश में सबसे ज्यादा मखाना बिहारी के मधुबनी, दरभंगा,, कटिहार, किशनगंज आदि जगह होता है। लेकिन लगातार हो रही बरसात की वजह से फसल खराब हो गई है। इसी वजह से दाम बढ़े हैं। संवाद

-


किराना के दाम
वस्तु जून 2024 जून 2025
अरहर 150 90

मसूर 80 100
उड़द की दाल 90 105

चना 74 85
पिसा धनिया 130 160

मिर्च 260 280
हल्दी 240 290

आटा 30 35
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें