दो सौ से अधिक क्षेत्रों में नहीं बिछी हैं पाइप लाइन
जल निगम की ओर से किए गए सर्वे के मुताबिक, नगर निगम सीमा क्षेत्र में हाल में शामिल हुए गांवों समेत शहर में दो सौ से अधिक क्षेत्रों में अब तक पानी की पाइप लाइनें ही नहीं बिछी हैं। सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक किसी वार्ड के दो-तीन मोहल्लों और कुछेक गलियों में जलापूर्ति के इंतजाम नहीं हैं। योजना के परवान चढ़ने पर इन इलाकों की भी प्यास बुझेगी।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: शहर से लापता हुईं तीन किशोरियां मिलीं, दोनों के प्रेमी भी हिरासत में
रामपुर रोड स्थित सीबीगंज इलाके के बंडिया, तिलियापुर, एयरफोर्स की ओर स्थित गांव नदौसी, सिकरापुर में भी पाइप लाइनें बिछाई जाएंगी। इसके अलावा धौरेरा माफी, डोहरा, करगैना, करेली और कर्मपुर चौधरी को भी नगर निगम सीमा में शामिल करने का प्रस्ताव है। अगर छह माह में शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी तो इन गांवों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। ऐसी स्थिति में परियोजना की लागत बढ़ सकती है।
जल निगम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि प्रोजेक्ट को शासन की ओर से तकनीकी व वित्तीय मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट से हरी झंडी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। इसी माह ई-निविदा निकाले जाने की उम्मीद हैं।