हत्या के बाद शव दबाने का आरोप
जानकारी पर परिजन भी पहुंच गए। जूते व कपड़ों से युवक की पहचान वीरेंद्र कुमार के रूप में हुई। परिजनों ने आरोप लगाया कि हत्या करने के बाद शव को यहां दबाया गया है। परिजनों ने बताया कि वीरेंद्र चार भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। वह हल्द्वानी में रहकर मजदूरी करता था। इन दिनों गांव आया हुआ था। सूचना पर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
पिता चुन्नीलाल और चचेरे भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि वीरेंद्र की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। तब रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।