फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहिल की साजिश का पर्दाफाश: पिता बोले- उसने बेटी से पहले की दोस्ती, फिर बनाए संबंध; खुद को बताया नेता का बेटा

Sun, 29 Oct 2023 09:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली

सार

साहिल छात्रा को विवि की तरफ दोस्त के कमरे पर ले गया। कमरे से साहिल के तीन दोस्त बाहर चले गए। उसके बाद साहिल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
गोरखपुर निवासी छात्र ने किया बरेली की छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर निवासी 11वीं की छात्रा से गोरखपुर निवासी बीटीसी के छात्र ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती गांठकर बरेली के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया और वायरल करने की धमकी दी। झांसा देने के बाद शादी से इनकार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर बारादरी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

बारादरी थाना क्षेत्र निवासी शख्स ने बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी से 10 महीने पहले गोरखपुर निवासी साहिल गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। साहिल ने खुद को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटीसी का छात्र व पिता को नेता बताया। साहिल के कहने पर छात्रा ने अपने फोटो उसे शेयर कर दिए। उन फोटो को एडिट कर साहिल ने उसे अश्लील बना लिए और उनको वायरल करने की धमकी दी। धमकी देकर साहिल छात्रा को विवि की तरफ दोस्त के कमरे पर ले गया। कमरे से साहिल के तीन दोस्त बाहर चले गए। उसके बाद साहिल ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

इस दौरान साहिल ने छात्रा का वीडियो बना लिया। साहिल छात्रा को सेटेलाइट बस स्टैंड के पास छोड़कर चला गया। इसके बाद साहिल ने छात्रा को फोन कर शादी करने का झांसा दिया। साहिल की मां और खुद को उसका मामा बताने वाले सूर्य शिवम ने छात्रा से बात कर सबकुछ ठीक करने का आश्वासन दिया। बाद में साहिल और उसके घरवालों ने अपने फोन बंद कर लिए। इससे छात्रा मानसिक तनाव में आ गई और आत्महत्या करने के लिए कहने लगी। छात्रा के पिता ने एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उनके निर्देश पर बारादरी पुलिस ने साहिल को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि साहिल से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें