बरेली। रामपुर बाग स्थित ‘युवाओं से संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संत शिरोमणि आचार्य विद्या सागर के शिष्य मुनि अरह सागर महाराज ने युवाओं से धर्म-ज्ञान विषय पर चर्चा की और उनकी जिज्ञासा व शंकाओं का समाधान किया।
महाराज ने युवाओं के उत्तर देते हुए कहा कि अच्छे संस्कार ही जीवन में सफलता सुनिश्चित करते हैं। हमें अपने दैनिक कामों के साथ धार्मिक व सामाजिक कार्यों का अनुभव भी होगा तो निश्चित रूप से जीवन उन्नत करेगा। उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जब भी धर्म संस्कृति पर संकट आया है तो युवाओं ने ही आगे बढ़कर नेतृत्व किया है। उन्होंने यह भी कहा कि आज कल युवाओं में बढ़ता अवसाद उनके अकेलेपन, धैर्य व संघर्षों में कमी के कारण है। पूजा-पाठ धर्म का बाहरी रूप है। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के मीडिया प्रभारी सौरभ जैन सहित कुनाल जैन, अनुभव जैन, हर्षित जैन, राशि जैन, यशी जैन, टिया जैन, तानिषा जैन, सक्षम जैन, सिद्ध जैन ने सवाल किया।