फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंधेरे में रह रहीं छात्राएं, विद्यालय में चौकीदार तक नहीं

Thu, 10 Jul 2025 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में इन्वर्टर न होने की वजह से बिजली जाने के बाद छात्राओं को अंधेरे में रहना पड़ता है। छात्राओं की नियमित स्वास्थ्य जांच भी नहीं होती है।रात के समय यहां चौकीदार भी नहीं रहता। बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय जब यहां निरीक्षण करने पहुंचीं तो ये अव्यवस्थाएं सामने आईं। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने के बाद राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सबसे पहले छात्राओं के खान-पान की व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद वह अकादमिक भवन पहुंचीं। यहां अंधेरा पसरा देख उन्होंने कारण पूछा तो पता चला कि भवन में इन्वर्टर की व्यवस्था नहीं है। बिजली जाने के बाद छात्राओं को अंधेरे में ही रहना पड़ता है। यहां कुल 140 छात्राएं मिलीं।
बताया गया कि पांच महिला शिक्षक रात में छात्राओं के साथ ही रहती हैं। चौकीदार न देख जब जानकारी की तो पता चला कि विभाग की ओर से 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान आता है। गार्ड 500 रुपये मांग रहा है। इस वजह से दो महीने से भवन में कोई चौकीदार नहीं है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच माह में एक बार होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि महीने में कम से कम दो बार कैंप लगाया जाना चाहिए।
खराब गुणवत्ता की निर्माण सामग्री का कर रहे प्रयोग
वार्डन अनीता शर्मा ने राज्य महिला आयोग की सदस्य विद्यालय में बन रहे अतिरिक्त भवन में खराब गुणवत्ता की निर्माण सामग्री लगाने की शिकायत की। कहा कि बीएसए से शिकायत की गई थी, मगर सुनवाई नहीं हुई।
सीएचसी में मिली गंदगी
नवाबगंज। राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने नवाबगंज सीएचसी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी मिलने पर स्टाफ से नाराजगी जताई। फर्श को दिन में चार बार साफ करने के साथ ही टोंटियों को भी बदलने के निर्देश दिए। अधकटा नजराना गांव में नव निर्मित अटल आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करने के दौरान वार्डन को तैनात करने के निर्देश दिए। एसडीएम उदित पवार, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, कोतवाल अरूण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। तहसील में उन्होंने महिलाओं की शिकायतें सुनने के साथ ही तीन महिलाओं की गोद भराई की। यहां कुल 38 शिकायतें आईं। इनमें से 12 को मौके पर ही निस्तारित करने का दावा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें