फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इस शहर से मुंबई और बंगलुरु की उड़ानों का बदला समय, विंटर शेड्यूल प्रभावी

Mon, 30 Oct 2023 08:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीते दिनों एलायंस एयर ने दिल्ली की उड़ान का समय बदला था। अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें भी विंटर शेड्यूल के मुताबिक हो रही हैं।
विज्ञापन
इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी के मौसम की आहट के साथ ही एयरलाइंस का विंटर शेड्यूल प्रभावी हो गया है। बरेली में बीते दिनों एलायंस एयर ने दिल्ली की उड़ान का समय बदला था। अब इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें भी विंटर शेड्यूल के मुताबिक हो रही हैं।

विज्ञापन


एयरलाइंस प्रतिनिधि के मुताबिक अक्तूबर की शुरुआत में ही इंडिगो मुख्यालय से विंटर शेड्यूल जारी किया गया था। अब उसी के मुताबिक उड़ानें हो रही हैं। नए शेड्यूल के तहत सुबह 11.30 बजे मुंबई से उड़कर इंडिगो की एयरबस दोपहर 1.30 बजे बरेली आ रही है। यहां से दोपहर 2.30 बजे मुंबई के लिए उड़ान भर रही है। 

ये भी पढ़ें- UP: सपा विधायक शहजिल इस्लाम पर एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट, ड्राइवर को पीटने का आरोप; कहा था- घर से उठवा लूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

बंगलुरु की फ्लाइट सुबह 10.40 बजे उड़ान भरकर दोपहर 1.35 बजे बरेली आ रही है। यहां से दोपहर 2.35 बजे उड़ान हो रही है। पूर्व में मुंबई से दोपहर 12 बजे और वापसी 3.30 बजे, बंगलुरु से सुबह 9.55 बजे जबकि वापसी दोपहर 12.50 बजे होती थी।

बता दें कि मुंबई से बरेली के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को उड़ान हो रही है। जबकि बंगलुरु के लिए सप्ताह में चार दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उड़ान हो रही है। शेष दिन आवाजाही के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें