बरेली में नवाबगंज में एक युवक ने अपनी प्रेमिका को निकाह से पहले धोखा दे दिया। हाथ पर मेहंदी रचाकर प्रेमिका अपने प्रेमी का बरात लाने का इंतजार करती रही, लेकिन प्रेमी अपनी मौसेरी बहन को लेकर चला गया। इसकी जानकारी होने पर प्रेमिका के अरमान आंसुओं में बह गए।
वहीं युवक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर देकर अपने साढ़ू के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि साढ़ू की शह पर यह सब हुआ है। थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती और युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजन पहले तो उनके रिश्ते से खफा थे, लेकिन बाद में दोनों का निकाह कराने पर सहमत हो गए।
पहले ही निकाह से मुकर चुका था प्रेमी
प्रेमी के परिजनों ने युवती की गोद भराई कर जल्दी निकाह कराने की बात कही। इसी बीच प्रेमी निकाह करने से मुकर गया। इससे गुस्साए प्रेमिका के परिजनों ने थाना नवाबगंज में दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इसके बाद हुई पंचायत में प्रेमी और उसके परिजन निकाह के लिए तैयार हो गए।
ये भी पढ़ें- शिक्षिका पर आया शिक्षक का दिल: एकतरफा प्यार में कर दीं हदें पार, स्कूल में हुआ हंगामा; बुलानी पड़ी पुलिस
प्रेमी और उसके परिजनों ने बृहस्पतिवार को निकाह का दिन तय कर दिया। इधर, लड़की और उसके घरवालों को इसकी भनक नहीं लगी कि युवक के उसकी मौसेरी बहन से भी संबंध है। बृहस्पतिवार की शाम तक जब प्रेमी बरात लेकर नहीं पहुंचा तो प्रेमिका के परिजनों को चिंता सताने लगी।