फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लग्न चढ़ने का इंतजार करता रहा युवक, होने वाली दुल्हन ने किया ऐसा कांड; शर्म से पानी-पानी हो गया परिवार

Thu, 29 Feb 2024 08:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां लग्न चढ़ने के इंतजार में युवक बैठा रहा। लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। हालांकि थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
विज्ञापन
दिल तोड़ दिया मेरा उसने... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगज थाना इलाके के एक गांव में शादी से पहले युवती प्रेमी के साथ चली गई। परिजनों ने इसकी जानकारी वर पक्ष को नहीं दी। उन्होंने लग्न समारोह की सारी तैयारियां कर लीं। जब लड़की पक्ष के लोग नहीं आए तो संपर्क किया गया। इसके बाद उन्हें लड़की के घर से चले जाने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


लड़का पक्ष की ओर से तहरीर पुलिस को दी गई है। लड़के के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती से तय की थी। 28 फरवरी को शादी होनी थी। 
27 फरवरी को लग्न समारोह की तारीख तय हुई थी। उन्होंने आयोजन की सारी तैयारियां कर लीं। रिश्तेदार भी आए गए। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी लड़की पक्ष के लोग नहीं आए।
विज्ञापन


इसके बाद जब उन्होंने कॉल की तो उन्हें लड़की के घर से चले जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि अगर पहले ही उन्हें इसकी जानकारी दी जाती तो वह समारोह की तैयारियां न करते। थाने पहुंचकर उन्होंने एक तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को बुलाया। थाने में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें