फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: यूपी बोर्ड परीक्षा में हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को रोका, मुस्लिम संगठनों ने जताया विरोध

Wed, 28 Feb 2024 02:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में हिजाब के मामले को लेकर रजा एक्शन कमेटी और आईएमसी के नेताओं ने डीएम से मुलाकात की थी। उन्हें ज्ञापन भी सौंपा था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 22 फरवरी को एक इंटर कॉलेज में हिजाब पहनकर पहुंचीं छात्राओं को गेट पर रोक दिया गया था। इसका वीडियो वायरल हुआ। इस मामले का मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया। हिजाब पहनने वाली छात्राओं के उत्पीड़न व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के विरोध में रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। 

विज्ञापन


आरएसी के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देने पहुंचीं छात्राओं का हिजाब शिक्षिका ने उतरवा दिया था। उनकी परंपरागत वेशभूषा पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने रामपुर, राजस्थान और कर्नाटक की घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने इस तरह की गटना पर तुरंत अकुंश लगाने की मांग की।

आईएमसी नेता भी डीएम से मिले थे 
रजा एक्शन कमेटी के बाद 25 फरवरी को आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. नफीम खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात की थी। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से हिजाब विवाद को लेकर बात की। आईएमसी मंडल अध्यक्ष मोहम्मद नदीम खान ने बताया कि डीएम ने आदेश दिया है कि शहर में किसी भी स्कूल व कॉलेज में अब हिजाब पहनकर लड़कियां परीक्षा दे सकती हैं। डीएम से मुलाकात करने वालों में हाफिज, शराफत व अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें