फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: गांधी उद्यान में जहर खाने वाली शाहजहांपुर की छात्रा की मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

Tue, 27 Oct 2026 01:44 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के गांधी उद्यान में जहर खाने वाली छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके प्रेमी की हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों ने नैनीताल में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद बरेली आकर आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
मौत से पहले छात्रा के बयान दर्ज किए गए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गांधी उद्यान में सोमवार शाम शाहजहांपुर निवासी छात्रा अनन्या और उसके प्रेमी संदीप ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अनन्या ने दम तोड़ दिया। संदीप का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर के तिलहर निवासी अनन्या 11वीं कक्षा की छात्रा थी। संदीप पुवायां का निवासी है। उसकी बुआ के घर के पास ही अनन्या का घर है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों ने तिलहर से नैनीताल जाकर प्रेम विवाह किया था। दोनों एक समुदाय की अलग-अलग जातियों से हैं। 

पुलिस के अनुसार, लड़का सवर्ण जाति का है और लड़की अनुसूचित वर्ग से संबंधित है। दो दिन पहले लड़की के अपहरण की रिपोर्ट तिलहर थाने में दर्ज की गई थी। सोमवार शाम करीब पौने सात बजे गांधी उद्यान में सैर कर रहे लोगों ने दोनों को अचेत अवस्था में देखा। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दोनों के परिजन बरेली पहुंचे 
पार्क के गार्ड ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल राजीव कुमार ने पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल पड़ोस के निजी अस्पताल पहुंचाया। बरेली पुलिस ने शाहजहांपुर और तिलहर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी है। दोनों के परिवारों को भी घटना के बारे में बताया गया तो वह बरेली आ गए। 

दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक, मजिस्ट्रेट ने दोनों ने बयान दर्ज किए। फिर लड़के को परिजन निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप की हालत भी चिंताजनक है। जिला अस्पताल में भर्ती अनन्या ने सुबह के वक्त दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें