फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: बरेली में फिर बन रहे बारिश के आसार, दो दिन यलो अलर्ट; तेज हवा चलने का अनुमान

Tue, 27 Oct 2026 01:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में अक्तूबर के अंतिम दिनों में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले में अक्तूबर के अंतिम दिनों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने 30 और 31 अक्तूबर को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बादल छाए रहने के साथ एक या दो बार बारिश अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है।
विज्ञापन
Trending Videos

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात के प्रभाव के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। आगामी दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को दिन और रात के तापमान में भी अंतर महसूस होने की संभावना है। 
विज्ञापन

सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद महीने के अंतिम दो दिनों में बारिश और तेज हवाओं के चलते ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। अब फिर मौसम में बदलाव होने की उम्मीद है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें