फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवती की हत्या के बाद चादर में बांधकर हाईवे किनारे फेंकी गई लाश, हाथ-पैर भी बंधे मिले

Tue, 30 Jan 2024 02:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवती की हत्या कर उसका शव फेंका गया है। मंगलवार सुबह हाईवे किनारे उसका चादर में बंधा मिला। मृतका की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। पुलिस जानकारी जुटा रही है।   
विज्ञापन
चादर में बंधा मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज इलाके में मंगलवार को हाईवे किनारे एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका शव सफेद चादर में बंधा मिला। उसके हाथ-पैर भी बंधे हुए थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गहनता से घटनास्थल पर छानबीन की है। आशंका है कि युवती की हत्या के बाद उसका शव फेंका गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सीबीगंज इलाके में पड़धौली गांव के नजदीक हाईवे किनारे युवती का शव बरामद हुआ है। उसकी उम्र 24 से 25 वर्ष के करीब है। युवती नीले रंग की जींस और काले रंग की हुडी पहने हुई थी। 

विज्ञापन

प्राथमिक जांच के आधार पर यह लग रहा है कि कहीं दूसरी जगह हत्या करने के बाद शव को यहां डंप किया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं। पड़ोसी जिलों के थानों से बीते दिनों में दर्ज हुई गुमशुदगी की जानकारी कराई जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें