फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहलाकर युवती का अपहरण, विरोध पर घर में घुसकर हमला

विज्ञापन
प्रतीकात्मक । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
थाना कैंट में आठ के खिलाफ अपहरण, बलवा और मारपीट की रिपोर्ट
विज्ञापन

बरेली। बहलाकर ले जाई युवती को घरवालों ने वापस मांगा तो आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया और मारपीट की। इस मामले में थाना कैंट में मथुरा प्रसाद, इतेंद्र, बिंदा देवी, विनोद कुमार, हीरा देवी, कृष्णपाल, जुगेंद्र सिंह और प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

युवती के पिता का कहना है कि मथुरा प्रसाद, इतेंद्र, बिंदा देवी, विनोद कुमार और हीरा देवी 21 नवंबर को उनकी बेटी को बहलाकर ले गए। साथ ही उन लोगों को पुलिस में जाने पर हत्या की धमकी दी गई। 25 नवंबर को उन्हें पता चला कि उनकी बेटी हीरा देवी के घर में कैद है तो उन्होंने मथुरा प्रसाद से बेटी लौटाने को कहा। इस पर शनिवार रात करीब तीन बजे सभी आरोपी लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए और मारपीट की। इस मारपीट में उनकी पत्नी और बेटे के सिर में चोट आई है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी उनकी बेटी के साथ कोई वारदात कर सकते हैं। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार अपहरण, मारपीट और बलवा की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें