फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में रखे जाएंगे सेनेटरी पैड: बरेली में छात्रा के साथ हुई घटना के बाद DIOS के निर्देश, जानें पूरा मामला

Thu, 30 Jan 2025 11:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News: गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में पीरियड आ गए थे। कॉलेज प्रशासन से उसने सेनेटरी पैड मांगा तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया। छात्रा के पिता की शिकायत पर डीआईओएस ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की, जो जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के गुरुनानक रिक्खी सिंह कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा ने स्कूल टाइम में माहवारी (पीरियड्स) आने के दौरान कॉलेज प्रशासन से सेनेटरी पैड मांगा था। इस पर शिक्षिका ने उसे क्लासरूम से बाहर कर दिया। इस मामले में छात्रा के पिता ने राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस से लिखित शिकायत की थी। डीआईओएस डॉ. अजीत कुमार ने दो सदस्यों की जांच कमेटी गठित कर दी है। स्कूलों में सेनेटरी पैड रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


आरोपों की जांच के लिए डीआईओएस ने 27 जनवरी को खुद स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्या और शिक्षिका से मामले की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही छात्रा से भी बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन छात्रा के घर जल्दी चले जाने के करण बातचीत नहीं हो सकी।

UP Suicide Case Video: 'लड़का होना बड़ा गुनाह है, कोई आपकी नहीं सुनता...', जान से पहले वीडियो में युवक का दर्द
विज्ञापन


डीआईओएस के अनुसार मामले में जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट बना रही है, उसके ही आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य स्कूलों में भी सेनेटरी पैड रखने और समय-समय पर सामाजिक संगठनों के माध्यम से माहवारी को लेकर छात्राओं को जागरूक करने का निर्देश दिया है। 

विज्ञापन

यह था मामला 
गुरुनानक रिक्खी सिंह इंटर कॉलेज की छात्रा को स्कूल टाइम में माहवारी आ गई थी। कॉलेज प्रशासन से उसने सेनेटरी पैड की मांग की तो उसे कमरे से बाहर कर दिया गया। एक घंटे तक उसे पैड नहीं दिया गया, अलबत्ता उसे उसी हाल में घर जाने के लिए कह दिया गया। रास्ते में छात्रा के कपड़े खराब हो गए और शर्मिंदगी उठानी पड़ी। इससे उसकी मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव पड़ा है। उसके पिता ने कॉलेज प्रशासन के इस संवेदनहीन रवैये की लिखित शिकायत राज्य महिला आयोग, महिला कल्याण विभाग, डीएम और डीआईओएस से की थी। इस मामले में दो सदस्यी कमेटी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें