बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर मोहल्ले में प्रेमी के साथ लिव-इन में रहने वाली युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवती उत्तराखंड के टनकपुर की रहने वाली थी। वह यहां किराये के मकान में रह रही थी। उसके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहजहांपुर के कांट कस्बे के निवासी युवक ने बताया कि वह बारादरी थाना क्षेत्र के सतीपुर चौराहे पर किराये के कमरे में रहता है। उनकी जान पहचान उत्तराखंड के टनकपुर की युवती से हुई। उससे प्रेम प्रसंग हो गया था। उसी के साथ वह लिव इन में रह रहा था। युवती ने प्रेम प्रसंग के मामले में अपनी बहन और मां को बताया था। वह दोनों की शादी करने के लिए तैयार हो गए थे।
मंगलवार सुबह युवक ने ही प्रेमिका के परिवार को सूचना दी कि उसकी तबीयत खराब है। उसको अस्पताल लेकर जा रहा हूं। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतका के भाई बहन और मां ने हत्या का आरोप लगाया। युवती एक हॉस्टल में वार्डन का काम करती थी। युवक पड़ोस के हॉस्टल में कुक था।