स्कॉर्पियो का 69 हजार का चालान
इससे पूर्व कैंट क्षेत्र में एक युवक ने स्कॉर्पियो के बोनट पर बैठकर रील बनाई थी। रील वाला वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने उसे ट्वीट कर पुलिस से शिकायत कर दी। सफेद रंग की स्कॉर्पियो पर भाजपा का स्टीकर लगा है और उस पर किसी नेता के पद का नाम भी लिखा है। एसपी ट्रैफिक राममोहन सिंह ने स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर जांच कराई।
ये भी पढ़ें- UP: दक्षिण कोरिया की किम बोह नी बनीं पुवायां के सुखजीत की दुल्हन, साइबर कैफे में काम के दौरान हुआ प्यार
स्कॉर्पियो मालिक हरिशंकर पर 69 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इससे पहले स्टंटबाजी करने पर दो कारों का 52-52 हजार रुपयों का चालान हो चुका है। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। ऐसे मामलों में अधिकतम चालान किया जा रहा है। पहले भी कार्रवाई की गई है।