12वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
थाना बारादरी क्षेत्र की सैनिक कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय आकाश ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। मौत की वजह को लेकर अभी संशय बना हुआ है। उसके पिता नन्हेलाल की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। रिश्तेदार ने बताया कि आकाश ने बृहस्पतिवार रात में किसी समय फंदा लगा लिया।
मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी दी तो बारादरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश की मां मिथिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। आकाश अपनी मां का इकलौता पुत्र था। मिथिलेश प्राइवेट नौकरी कर अपने घर का पालन पोषण करती हैं।