फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: समलैंगिक विवाह के विरोध की खबर पढ़ कर दो युवकों ने खाया जहर, केंद्र सरकार ने कोर्ट में किया था विरोध

Fri, 21 Apr 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां समलैंगिक युवकों जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों ने अखबारों में इससे संबंधित खबर पढ़ने के बाद दोनों युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में रहने वाले समलैंगिक युवकों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों में से एक की उम्र 20 तो दूसरे की 30 साल है। 
विज्ञापन


दोनों युवकों में ढाई साल से समलैंगिक संबंध हैं और एक साथ रहना चाहते हैं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह पर कानून बनाने को लेकर सुनवाई थी। इसमें केंद्र सरकार की ओर से समलैंगिक विवाह को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनामा दायर किया गया। 

इसमें सरकार की ओर से कहा गया था कि इस मसले पर सभी राज्यों की सहमति होना जरूरी है। गुरुवार को अखबारों में इससे संबंधित खबर पढ़ने के बाद दोनों युवकों ने जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन


दोनों युवकों का इलाज कर रहे शहर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि युवकों की हालत गंभीर है। दोनों को आईसीयू में रखा गया है। दोनों युवकों के परिजन कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।  
 
विज्ञापन

देश में एक बार फिर समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने मुद्दा उठा है। सुप्रीम कोर्ट में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता दिलाने की मांग से जुड़ी याचिकाओं की सुनवाई कर रही है। केंद्र सरकार ने कोर्ट में समलैंगिक विवाह को शहरी संभ्रांतवादी विचार बताते हुए इन याचिकाओं का विरोध किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें