बरेली। पुलिस लाइन में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने डीआईजी राजेश कुमार पांडेय को शासन से मिला गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया। केंद्रीय मंत्री ने एसपी देहात डॉ. संसार सिंह, सीओ टू सीमा यादव को सिल्वर मैडल दिया। एसएसपी शैलेश पांडेय को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन की रिक्रूट ने परेड करके अतिथियों व अफसरों को सलामी दी। पुलिस मॉडर्न स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम किए। एडीजी अविनाश चंद्र और कमिश्नर रणवीर प्रसाद भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
जादूगर का तोता ले गए बच्चे
पुलिस लाइन में जादू दिखाने आए जादूगर का तोता कहीं गायब हो गया। इससे जादूगर काफी परेशान रहा। उसने माइक से तोते के गायब होने का अनाउंस भी कराया। काफी देर बाद तोता मिल गया। पता लगा कि स्कूली बच्चे उसे ले गए थे। ब्यूरो