फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन हत्याकांड: बरेली में आठ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, हेड कांस्टेबल के बेटे को मारी थी गोली

Sun, 01 Dec 2024 09:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में हेड कांस्टेबल के बेटे अमन की हत्या के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस ने आठ आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। हिस्ट्रीशीटर विपिन गुप्ता को सरगना बनाया गया है। 
विज्ञापन
मुठभेड़ में पकड़े गए थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में किला थाना पुलिस ने पांच महीने पहले हुए अमन हत्याकांड के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विपिन गुप्ता को गैंग लीडर बनाया है। इनमें से कुछ आरोपी जेल में हैं।

विज्ञापन


शाहजहांपुर एसपी दफ्तर की रिट सेल में तैनात हेड कांस्टेबल के पुत्र नवादा शेखान निवासी अमन उर्फ बिट्टू की 13 जुलाई को संपत्ति विवाद में किला निवासी पीयूष गुप्ता ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। अमन का शव इज्जतनगर थाना क्षेत्र के जीएन सिटी के पास नाले में फेंक दिया था।

अमन की मां शोभा ने किला थाने में हिस्ट्रीशीटर विपिन गुप्ता, जतिन, पवन, राम गुर्जर और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इनके अलावा कुछ आरोपी विवेचना के दौरान प्रकाश में आए थे। अब किला पुलिस ने इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुखबिरी में कराई हत्या, विपिन को बनाया सरगना
किला के कुंवरपुर निवासी विपिन गुप्ता को शक था कि अमन की एसओजी टीम से दोस्ती है। वह उसके जुआ व सट्टा आदि धंधों की मुखबिरी एसओजी से करता है। इसीलिए घर से बुलाकर उसकी हत्या कराई थी। 

पुलिस ने विपिन और शालू गुप्ता को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। बाकी आरोपी भी पकड़े गए। अब विपिन गुप्ता को गिरोह का सरगना बनाया गया है। उसके गिरोह में पीयूष शंखधार, राम गुर्जर, पवन, सोनू कश्यप, शालू गुप्ता, जतिन, रिहान और नीरज गोयल को सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि अमन की सुनियोजित तरीके से हत्या करने के मामले में विपिन गुप्ता और उसके सात साथियों पर गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनकी अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को चिह्नित कर जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें