फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी उद्यान में पेड़ चोरी का मामला

Thu, 23 Jun 2016 02:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी उद्यान में पेड़ चोरी की लकड़ी शहदाना स्थित जग्गा की आरा मशीन पर बेची जाती है। तीन पेड़ काटकर बेचने की बात खुद ठेकेदार रईस मियां ने कबूली है जबकि 23 मई को मुख्यमंत्री के आने से पहले 12 पेड़ काटे गए थे। इससे पहले 15 सूखे पेड़ भी गांधी उद्यान से धीरे-धीरे गायब हो चुके हैं। ठेकेदार को गेट से लकड़ी से भरी गाड़ी निकलवाने में नगर निगम के कर्मचारियों की भूमिका सामने आ रही है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 23 मई को बरेली आए थे। उनका गांधी उद्यान में भी आने का प्रोग्राम  ऐन वक्त पर  कैंसिल हो गया था। सीएम के आगमन से पहले नगर निगम ने गांधी उद्यान को चमकाने का काम किया गया। इसी का माहौल बनाकर गांधी उद्यान में  12 पेड़ काटकर शाहदाना स्थित जग्गा आरा मशीन पर बेचे गए। ठेकेदार रईस मियां ने ऑडियो की बातचीत में खुद ये बात कबूली है। तीन महीने पहले गांधी उद्यान में जल तरंग से तीन मोटर (प्रत्येक मोटर की कीमत 40 हजार) रिपेयर के नाम पर बाहर भेजी गईं। वह भी अभी तक वापस नहीं आईं। बताया जा रहा है कि ये मोटरें चोरी हो गईं। यहां से पांच मोटर गायब हो चुकी हैं। पोल पर लगी लाइटें भी लगातार गायब हो रही हैं। नगर निगम की ओर से न तो चोरी की एफआईआर कराई जा रही है और न ही किसी पर विभागीय कार्रवाई हो रही है।  

माली ठेकेदार से कह रहे- ये गाड़ी जाने दो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। गांधी उद्यान में पेड़ चोरी का एक और ऑडियो वायरल हो गया है। ये ऑडियो सिर्फ 20 सेकेंड का है। इसमें ठेकेदार को पेड़ों की लकड़ी से भरी गाड़ी गेट से बाहर जाने की सिफारिश गार्ड से की गई है। पेड़ गोदाम भेजने के नाम पर गेट से पास कराए गए जबकि गोदाम पर ये पेड़ पहुंचे ही नहीं। ठेकेदार ने ये पेड़ गोदाम पहुंचाने के बजाय आरा मशीन पर ले जाकर बेच दिए।
विज्ञापन

ऑडियो की बातचीत के मुख्य अंश
(बातचीत गार्ड, माली और ठेकेदार के बीच में है)
संतराम : हां बोलो
ठेकेदार : नमस्कार भइया।
(मोबाइल गार्ड को देते हुए)
संतराम : हां, अच्छा एक गाड़ी जाने दो। इसमें इनसे ये कहना कि माल डालकर पर्ची दें आकर 
गार्ड ठेकेदार से : ये पर्ची पुर्ची के बारे में कुछ बात कर रहे हैं। 
ठेकेदार : हां, हेलो ठीक है। वहां से पर्ची ले आऊंगा। 
संतराम : हां, ठीक है। पर्ची लाकर दे देना। 
ठेकेदार- : ठीक है, ठीक है। 

ठेकेदार से बात रिकॉर्ड की गई है। मैंने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। 12 पेड़ कटवाए गए थे। ये वन विभाग के कर्मचारियों ने काटे। उनको गोदाम में भेजा गया। ठेकेदार अब भी गोदाम में उनकी लकड़ी डालने को तैयार है। हां, हमने ठेकेदार से मोबाइल पर बात करके जरूर गलती कर दी।
विज्ञापन

- संतराम, माली 

पेड़ चोरी की जांच रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। नगर आयुक्त बाहर हैं। उनके लौटकर आने के बाद ही इस मसले पर कोई निर्णय होगा।
- ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें