फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने का आरोपी फर्नीचर कारोबारी गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी हेमंत।
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर पुलिस ने सिकलापुर निवासी अभिषेक को गोली मारने के आरोपी पुराना ताड़ीखाना निवासी फर्नीचर कारोबारी हेमंत को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को अभिषेक के ससुर सैनिक कॉलोनी में रहने वाले जोगराज ने थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई थी। बताया था कि उनके दामाद अभिषेक को आरोपियों ने समझौते के बहाने संजयनगर की सैनिक कॉलोनी में बुलाया था। वह पहुंचे तो विशाल, हेमंत, विक्की और एक अन्य उनसे गाली गलौज करने लगे। अभिषेक ने विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से अभिषेक घायल हो गए थे। इस मामले में चारों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें