फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजाज चीनी मिल के खिलाफ खोला मोर्चा, भुगतान नहीं तो गन्ना नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गन्ना बकाया भुगतान न मिलने से परेशान पलिया क्षेत्र के किसानों ने बजाज चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति न करने का एलान किया है। अकेले पलिया में बजाज चीनी मिल से जुड़े 40 हजार से ज्यादा किसान हैं जिन्होंने मिल को गन्ना न देने का एलान किया है। जबकि गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिल पर बकाए को लेकर किसान संगठन लगातार आंदोलनरत हैं। किसानों की इस मांग का राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) व प्रोग्रेसिव फार्मर्स फ्रंट जैसे किसान संगठनों ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन

बजाज की तीन चीनी मिल से सवा लाख से ज्यादा किसान जुड़े
लखीमपुर खीरी। जनपद में कुल नौ चीनी मिलों में तीन चीनी मिले बजाज की हैं, जिनमें एक गोला, दूसरी खंभारखेड़ा और तीसरी पलिया में है। सबसे ज्यादा 60 हजार किसान गोला चीनी मिल से जुड़े हैं। इसके बाद करीब 40 हजार किसान पलिया मिल से और फिर 37 हजार किसान खंभारखेड़ा मिल से जुड़े हैं। इस तरह करीब एक लाख 37 हजार किसान चीनी मिल के भरोसे हैं लेकिन उन्हें अपनी ही फसल का दाम नहीं मिला है। ऐसे में उनके दैनिक कामकाज से लेकर हर तरह के खर्चे प्रभावित हो रहे हैं। पलिया में अब नया पेराई सत्र 29 नवंबर से शुरू होना है जबकि गोला और खंभारखेड़ा चीनी मिलें चालू हो चुकी हैं। लेकिन किसानों को उनका बकाया भुगतान अभी तक नहीं मिला है।
30 नवंबर तक भुगतान नहीं तो चीनी मिल नहीं चलने देंगे
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने बताया कि सवा लाख से भी ज्यादा किसान पिछले एक साल से गन्ना भुगतान न होने से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बजाज ग्रुप की चीनी मिल ने 30 नवंबर को भुगतान की बात कही है। अगर भुगतान नहीं हो पाया तो वह रहें या न रहें तीन दिसंबर को चीनी मिल नहीं चलने देंगे। बताया कि किसानों का भुगतान न होने पर वह 28 नंवबर को पलिया में धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें