फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकंजा: दुष्कर्म और सेक्स रैकेट के आरोप में प्रोफेसर गिरफ्तार, चिकित्सकीय परीक्षण कराने पहुंची छात्रा

Fri, 26 Nov 2021 10:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रोफेसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म और सेक्स रैकेट के आरोप में महिला कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर कामरान आलम खान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ 21 नवंबर को बीएससी की छात्रा ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से प्रोफेसर फरार था। 
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए मुरादाबाद, बरेली और रामपुर में दबिश दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस की टीमों ने उसके रिश्तेदारों के घर भी दस्तक दी। पुलिस का दबाव बनते ही प्रोफेसर ने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कराई लेकिन वह कोर्ट में पेश होता इससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि शहर के ईदगाह रेलवे क्रॉसिंग के पास से शाम साढ़े छह बजे आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार किया गया। जिससे पूछताछ चल रही है।

इस बीच शुक्रवार को दोपहर छात्रा ने अपने अधिवक्ता से आगे की विधिक कार्रवाई के लिए सलाह ली। सलाह लेने के उपरांत पुलिस के साथ जाकर जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। अब छात्रा की ओर से अदालत में सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें