फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते लोन का झांसा देकर सैकड़ों गांववालों को ठगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मामूली ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों ग्रामीणों से फाइल खर्च के नाम पर लाखों की वसूली कर कंपनी बंद कर दी गई। थाना बारादरी में इस मामले में तीन लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कंपनी की महिला कर्मचारियों ने भी वेतन न देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। इस दौरान पीड़ितों और महिला कर्मचारियों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शेरगढ़ के गांव कुंवरगढ़ में रहने वाले शुभम कुमार के मुताबिक बारादरी के जगतपुुर इलाके में ट्रस्ट कैपिटल फंडिंग नाम की कंपनी का दफ्तर खोला गया था। इस कंपनी ने बाजारों और गांवो में पैंफलेट बांटकर आसान लोन देने की योजना का प्रचार किया। इस पैंफलेट में नवरात्र लोन धमाका ऑफर के तहत आधार कार्ड और पैन कार्ड पर पशु पालन, मुर्गी पालन, कृषि और व्यापार लोन के साथ मामूली ब्याज पर पर्सनल लोन देने का दावा किया गया था। महिला समूह को को 80 हजार तक का ब्याजमुक्त लोन देने की बात कही गई थी। यह भी कहा गया था कि कोई अगर बैंक डिफाल्टर है तो भी लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
सैकड़ों लोगों के लोन के लिए आवेदन करने के बाद उनसे फाइल खर्च के नाम पर लाखों की वसूली की गई। अब एक भी आवेदक को लोन दिलाए बगैर कंपनी के लोग फरार हो गए हैं। पीड़ितों के मुताबिक फर्जी कंपनी बबलू नेगी नाम का व्यक्ति चला रहा था। जगतपुर की ही नाजरीन और सुभाषनगर का आलोक मिश्रा भी उसका सहयोगी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिन कर्मचारियों से वसूली कराई, उन्हें भी दिया धोखा
बुधवार को ही एसएसपी के सामने पेश हुए सीबीगंज के राजू साहम, पवन विहार की अनीता कुमारी और सिविल लाइंस की सिमरन कौर ने बताया कि ट्रस्ट कैपिटल कंपनी में उन्हें 11 हजार रुपये के मासिक वेतन पर रखा गया था। कंपनी वालों ने उन्हें पूरा वेतन नहीं दिया। अब कंपनी भाग गई है। उन्होंने बताया कि कंपनी जिन लोगों के पैसे लेकर भागी है, उन्होंने उनके वाहन नंबर बारादरी पुलिस को दे दिए हैं। अब पुलिस उन्हें तलब कर रही है। वे दोनों तरफ से फंस गए हैं। एसएसपी ने उनके प्रार्थना पत्र पर एफआईआर लिखने का आदेश कर उन्हें थाने भेज दिया। तीनों जब थाने पहुंचे तो उनकी ठगी के पीड़ितों से काफी नोकझोंक हुई। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें भी ठगा गया है और वे आरोपियों को पकड़वाने में पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें