आंवला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक की ओर से बुधवार को बाल पथ संचलन निकाला गया, जिसमें छोटे-छोटे बाल स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर कदम ताल की। संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। संचलन भरतजी इंटर कॉलेज से शुरू होकर पक्का कटरा, स्टेट बैंक, भुर्जी टोला होते हुए कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। इससे पहले कॉलेज प्रांगड़ में प्रांत प्रचारक धमेंद्र ने अपने संबोधन में गुरु गोविंद सिंह के चारों बेटों के मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान होने की बात बताई। उन्होंने बाल स्वंयसेवकों के स्मरण के लिए कई प्रेरक प्रसंग भी सुनाए। इस दौरान जिला प्रचारक धमेंद्र कुमार, हेमंत, सुरेद्र, आशुतोष अग्रवाल, गौरवित खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।