फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली धमाका मामला: रात में घोषित हुआ इनाम, चंद घंटे बाद ही चार आरोपी गिरफ्तार; वाहिद की तलाश

Mon, 07 Oct 2024 08:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एसएसपी ने जिन आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया,  उनमें से चार आरोपियों को पुलिस ने चंदे घंटे बाद ही गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी अब भी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुए धमाके के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर एसएसपी ने शनिवार रात इनाम घोषित किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एक बोरा पटाखे भी बरामद हुए हैं। 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी वाहिद अब भी फरार है।

विज्ञापन


दो अक्तूबर को गांव कल्याणपुर में रहमान शाह के घर में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इसमें सात लोगों की मौत हो चुकी है। पांच मकान जमींदोज हो गए थे। सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर एसएसपी ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थीं। दो आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके थे।

रात में घोषित हुआ इनाम, सुबह पकड़ लिए आरोपी 
एसएसपी ने शनिवार रात पांच फरार आरोपियों वाहिद, नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार सुबह सिरौली पुलिस ने इनमें से नाजिम, हसनैन, अहमद मियां और मोहम्मद मियां को ख्वाजा ईंट भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक दिन पहले गिरफ्तार किए गए रहमान शाह को भी इन चार आरोपियों के साथ जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले में नामजद ज्यादातर आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सिर्फ वाहिद की गिरफ्तारी शेष है। उस पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। प्रकरण को लेकर एसपी सिटी को दो जांच सौंपी गई हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें