इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने उपनिरीक्षक ईशकलाल की ओर से राशिद हुसैन, अरशद, आंचल, सोनी, शाबीन बी, साजिद, युसूफ समेत सात लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इनमें से पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। साजिद व युसूफ पुलिस को देख फरार हो गए।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आपसी विवाद कर रहे दो पक्षों की शिकायत पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों से मारपीट की गई है। एक महिला ने पुलिसकर्मी पर कुत्ता भी छोड़ा, जिससे वह घायल हुई है। पुलिस पर हमला करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पांच आरोपी जेल भेजे गए हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।