प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए गैरभाजपा दलों का महागठबंधन बनने के कोई आसार नहीं हैं, क्योंकि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस खुद को ताकतवर समझ रही है।
वह गैरभाजपा दलों के महागठबंधन को महत्व नहीं देगी। सर्किट हाउस में बातचीत करते हुए वीरपाल ने कहा कि तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस क्षेत्रीय दलों से अपनी शर्तों पर गठबंधन करना चाहेगी, जो महागठबंधन की सबसे बड़ी रुकावट है।
प्रगतिशील सपा और सपा के बीच विवाद पर स्थिति साफ करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने हमेशा प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का साथ देने की बात कही है।