फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड जोन से फिलहाल भूल जाएं निजात जिले में बढ़ सकते हैं दो और हॉटस्पॉट

विज्ञापन
बिहारीपुर करोलान में सैनिटाइजेशन करते निगम कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

ब्रह्मपुरा के मां-बेटे के स्वस्थ होने के बाद रेड जोन से मुक्त होने की उम्मीदों को एक के बाद एक झटके

बरेली। चार दिन पहले ब्रह्मपुरा के मां-बेटे के कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर लौटने के बाद शहर ने एक बार फिर रेड जोन से बाहर आने का सपना देखना शुरू कर दिया था लेकिन तीन दिन में ही यह सपना जल्द पूरा हो पाने की सारी उम्मीदें टूट गईं। तीन नए संक्रमित चिह्नित होने के बाद अब नौ लोगों के दो पूल सैंपल पॉजिटिव आने से तय हो गया है कि बरेली में संक्रमितों की संख्या फिलहाल और बढ़ रही है लिहाजा रेड जोन से जल्दी मुक्ति नहीं मिलने वाली।
विज्ञापन

दोनों पूल में शामिल नौ लोगों की जब अलग-अलग रिपोर्ट आईवीआरआई से जारी होगी तो जिले में दो और नए हॉटस्पॉट बनने का खतरा मंडरा रहा होगा। रेड जोन से कोई जिला तभी ऑरेंज जोन में बदलता है जब कम से कम 21 दिन तक कोई नया केस न पाया जाए लेकिन बरेली में प्रवासियों की आमद बढ़ने के साथ लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है और तीन दिन में ही कई नए केस सामने आ चुके हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ सकती है।
एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि एक्टिव सर्विलांस के तहत हुई ट्रेसिंग से पता चला है कि दो दिन पहले ये दोनों परिवार बस से बरेली आए थे। यहां से यह सीधे सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे। जहां उनके सैंपल लेकर होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि दोनों पॉजिटिव पूल में शामिल परिवार राजस्थान से आए हैं। इसमें से एक परिवार जयपुर के रबड़ी मंडी इलाके में रहता था। दूसरा परिवार राजस्थान में कहां रहता था, इसकी जानकारी सर्विलांस टीम कर रही है।एसीएमओ ने बताया कि दोनों पूल में से एक परिवार में पांच लोग और दूसरे में चार लोगों का सैंपल लिया गया था। रविवार को अलग-अलग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। इसमें से संक्रमित का पता लगने के बाद दोनों इलाकों को हॉटस्पॉट भी बनाया जाएगा।

नौ लोगों में से एक में भी कोरोना के लक्षण नहीं, 4490 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, नहीं मिला कोई संदिग्ध

एसीएमओ ने बताया कि राजस्थान से लौटे दोनों परिवारों के नौ लोगों में से एक में भी कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। सिर्फ इसलिए उन्हें गंभीरता से लिया गया क्योंकि वे राजस्थान से लौटे थे। शक सही निकला और दोनों पूल पॉजिटिव निकले। उधर, रात करीब साढ़े दस बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बिहारीपुर में दस टीमों ने सघन अभियान चलाकर 898 घरों की स्क्रीनिंग की मगर कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शनिवार को 477 संदिग्धों की स्क्रीनिंग के बाद 34 लोगों का सैंपल लिया गया जो रविवार को जांच के लिए भेजा जाएगा। शनिवार की देर शाम तक 17 पूल और 34 सैंपल लिए गए हैं। आईवीआरआई से 39 पूल और 27 संदिग्ध संक्रमितों की रिपोर्ट आई।

बरेली में आज सर्वे करेगी आईसीएमआरकी टीम

कोरोना संक्रमण के सामुदायिक फैलाव का पता लगाने के लिए शनिवार देर रात आईसीएमआर की 25 सदस्यीय टीम बरेली पहुंच गई। सभी सदस्यों को एक होटल में ठहराया गया है। जानकारी के मुताबिक जिले के निर्धारित दस क्लस्टर इलाकों में रविवार को टीम पहुंचेगी और वहां रैपिड किट से लोगों में एंटीबॉडी की जांच करेगी। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ टीम बैठक करेगी। बैठक में कोरोना संक्रमण के बाबत तमाम बिन्दुओं पर बातचीत होगी। एसीएमओ डॉ. गौतम ने बताया कि टीम के अफसरों से कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के एसिम्पटोमैटिक होने और उनके संपर्क में आने वालों की निगेटिव रिपोर्ट आने पर भी चर्चा की जाएगी। ब्यूरो

मीरगंज और आंवला के कोरोना संक्रमित के संबंधी होम क्वारंटीन

मुंबईसे वापस आए मीरगंज और आंवला के दोनों संक्रमितयुवकों के सगे संबंधियों को शनिवार को तीन सौ बेड अस्पताल से होम क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं, उनके परिजनों का रविवार को सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि दोनोंयुवक मुंबई से वापस आने के बाद अपने एक रिश्तेदार की बाइक सेअपने-अपने घर गए थे। ऐसे में उनके संपर्क में आने वालों को तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटीन कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें