मतदाता पुनरीक्षण की जिला प्रभारी ने बूथ प्रकोष्ठ के साथ की बैठक
बरेली। मतदाता पुनरीक्षण अभियान की जिला प्रभारी समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा यादव ने बृहस्पतिवार को कार्यालय पर सपाइयों के साथ बैठक की। यहां उन्हाेंने सभी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्ष व महानगर कमेटी के पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया।
नेहा यादव ने कहा कि बूथ पर फोकस करें, यही जीत का मंत्र है। वोट बनवाना भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग कर भाजपा के लोग वोट कटवाने में लगे हुए हैं। इस पर खास ध्यान रखें और तत्काल विरोध करें। कार्यकर्ताओं से कहा कि बूथ को मजबूत करने के लिए आवश्यक है कि कार्यकर्ता अपना अधिकतर समय बूथ पर दें। एक-एक वोट को पूरी जिम्मेदारी के साथ बूथ पर लाएं।
बैठक में महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सत्येंद्र यादव, गौरव सक्सेना, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, समयून खान, भारती चौहान, सुनीता यादव, रीना खान, दीप्ति पांडे, सीमा श्रीवास्तव, भुवनेश यादव, सनी मिर्जा, मुकेश यादव, अमर काले, जावेद मलिक समेत अन्य मौजूद रहे।
शहीदों को दी श्रद्वांजलि : सपा पदाधिकारियों ने बैठक से पहले हेलीकाप्टर हादसे में शहीद हुए देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत सभी शहीदों को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी।