फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मौतों से दहला हाफिजगंज: बरेली में नीचे तक झूलते तार बने जानलेवा; बारिश में बिजली के खंभों से रहें दूर

Mon, 26 Jun 2023 02:57 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के हाफिजगंज इलाके में तीन दिन में करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इससे जहां लोग हैरत में हैं, वहीं बिजली निगम की टीमें भी लाइनों को दुरुस्त कराने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में निकल पड़ी हैं। 
विज्ञापन
हाफिजगंज इलाके में पांच लोगों की हो चुकी है मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का मौसम शुरू हो गया है। सड़क पर कीचड़, जलभराव, गड्ढों की समस्या से दो-चार होने वाले लोगों को अब बिजली निगम की लापरवाही और अव्यवस्थाओं का भी शिकार होना पड़ सकता है। बात यहां कटौती या फाल्ट की नहीं हो रही, बल्कि जगह जगह खुले पड़े तारों और ट्रांसफार्मरों की है। नीचे तक झूलते तारों से तो हादसे हो ही रहे हैं। हाफिजगंज इलाके में तीन दिन में करंट लगने से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बहन की विदाई के समय भाई की मौत: बरेली के गांव लभेरा में हुआ दर्दनाक हादसा, मातम में बदलीं शादी की खुशियां

हाफिजगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिन में करंट से पांच लोग जान गंवा चुके हैं। तीन दिन पहले गांव धमीपुर में बरात चढ़त के समय हाईटेंशन लाइन के करंट से लाइट उठाने वाले दो किशोरों की मौत हो गई थी और चार किशोर झुलस गए थे। 

विज्ञापन

दुल्हन की विदाई से पहले भाई की मौत 

शनिवार सुबह रिठौरा में दूल्हा बैठाने वाली बग्घी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। इसमें दो युवकों की मौके पर मौत हो गई और बग्घी मालिक भी झुलस गया। शनिवार को दुल्हन की विदा से पहले लाइन बदलने के दौरान भाई की करंट से मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंखतना मामले में बड़ी कार्रवाई: बरेली के डॉ. एम खान अस्पताल का लाइसेंस निलंबित, शासन को भेजी जाएगी जांच रिपोर्ट

बिजली निगम के एसडीई हाफिजगंज विपुल कुमार ने बताया कि गांव अब्दुल्ला माफी के ग्रामीणों की शिकायत पर हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराया जा रहा है। संविदाकर्मी समेत सभी बिजली कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है जिस गांव में भी तार नीचे झूल रहे हैं, उन्हें तुरंत ऊंचा कराया जाए। जहां जरूरत होगी, वहां बीच में खंभे भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बरसात में ये बरतें सावधानी

- बिजली तारों को नंगा न छोड़ें, सप्लाई बंद कर वहां टेप लगा दें।
- लोहे के कूलर व टेबल फैन में करंट उतरने के मामले बढ़ जाते हैं, बच्चों को इनसे दूर रखें।
- फ्यूज एवं इंसुलेटर का प्रयोग करें।
- लाइन में फॉल्ट आए तो सावधानी बरतें और इलेक्ट्रीशियन से ही उसे सही कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें