आरोपी कमरूदीन ने बताया कि वह किसान की हत्या नहीं करना चाहता था, लेकिन उस रात किसान लाठी लेकर उनके सामने आ गया। किसान को डराने के लिए उसने फायर किया। जब वह नहीं हटा तो गोली सामने की ओर चला दी। सीने में गोली लगने से किसान की मौत हो गई थी। वारदात के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए थे।
ये बदमाश पकड़े गए
- मोहम्मद उमर उर्फ नेता निवासी अमरौली गांव थाना दातागंज, बदायूं
- कमरूदीन उर्फ नन्हे निवासी गांव दियूनी थाना दातागंज, बदायूं
- सूरजपाल निवासी धर्मपुर थाना हाफिजगंज, बरेली
- अफसर अली निवासी गोपालपुर थाना हाफिजगंज, बरेली
- प्रेमपाल निवासी झिझनी मजरा मिलक थाना भमौरा, बरेली