फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में पकड़े गए पांच नकलची, कक्ष निरीक्षक बदला

विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा देते छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फ्यूचर कॉलेज के हैं पकड़े गए छात्र, कॉपियां हुईं सील

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में शुक्रवार को बरेली कॉलेज में पांच परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड ने पांचों परीक्षार्थियों की कॉपियां सील कर दीं। नकल में कक्ष निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मानते हुए उन्हें तत्काल ड्यूटी से हटाकर दूसरे शिक्षक को जिम्मेदारी सौंप दी गई।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज में जिले के आठ कॉलेजों के पांच हजार से ज्यादा छात्र परीक्षा दे रहे हैं। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड ने परीक्षा भवन के प्रथम तल पर फ्यूचर कॉलेज के पांच विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ लिया। इससे परिसर में खलबली मच गई। सभी छात्र प्रश्नपत्र के पीछे जवाब लिखकर एक-दूसरे को नकल करा रहे थे। कक्ष निरीक्षक को नकल कराने के संदेह में ड्यूटी से हटा दिया गया। नकलची परीक्षार्थियों की कॉपियों के साथ पेपर को भी सील कर दिया गया है। इसके बाद प्रॉक्टर बोर्ड को बुलाकर सभी परीक्षार्थियों और हॉल की तलाशी ली गई, लेकिन कोई नकल सामग्री या नकल करते हुए परीक्षार्थी नहीं पकड़ा गया।
अन्य कॉलेजों में व्यवस्थाएं रहीं दुरुस्त
बरेली कॉलेज पहुंचने से पहले विश्वविद्यालय के फ्लाइंग स्क्वाड ने प्रभारी डॉ. अमित सिंह के नेतृत्व में खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. रामबाबू सिंह और डॉ. विमल कुमार शामिल रहे। खंडेलवाल कॉलेज में स्थिति संतोषजनक मिली। टीम ने केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के केंद्र अध्यक्षों और कक्ष निरीक्षकों को निर्देश दिए। फ्लाइंग स्क्वाड की दूसरी टीम में कोऑर्डिनेटर डॉ. ओपी उपाध्याय, डॉ. पवन सिंह, डॉ. रुचि द्विवेदी शामिल रहीं। इस टीम ने मुरादाबाद के कॉलेजों का निरीक्षण किया।

बरेली कॉलेज में परीक्षा के बाद हुआ होली का हुड़दंग

बरेली। बरेली कॉलेज में पिछले दिनों छात्र से मारपीट, छात्रा से अश्लील हरकत, आपत्तिजनक इशारे के बाद मारपीट के मामले सामने आने से कॉलेज प्रशासन चौकन्ना है। शुक्रवार को अवकाश के बाद विद्यार्थियों ने होली खेलनी शुरू की तो प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने माहौल बिगड़ने की आशंका में उन्हें कॉलेज से खदेड़कर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्ष से निकले परीक्षार्थी कॉलेज परिसर में ही एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देने लगे। इनमें छात्राएं भी शामिल थीं। होली के हुड़दंग में किसी बाहरी युवक या छात्र के छात्राओं से आपत्तिजनक व्यवहार होने की आशंका पर प्रॉक्टोरियल बोर्ड सक्रिय हो गया। तुरंत टीम मौके पर पहुंच गई और एसबीआई एटीएम के पास हुड़दंग कर रहे विद्यार्थियों को बाहर खदेड़ दिया। चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि कॉलेज परिसर में होली खेलना मना नहीं है, लेकिन हाल ही में हुईं कुछ घटनाओं को देखते हुए भीड़ में किसी बाहरी युवक होने से माहौल बिगड़ने की आशंका में विद्यार्थियों को होली खेलने से रोका गया और उन्हें बाहर निकाला गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें