फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में बड़े एक्शन की तैयारी में पीडब्ल्यूडी: अतिक्रमण पर चलेगा प्रशासन का बुलडोजर, पांच दिन का अल्टीमेटम

Thu, 28 Sep 2023 09:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सहसवान (बदायूं)

सार

बाजार में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य बाजार की सैकड़ों दुकानें अतिक्रमण की जद में पाई गई। इन दुकानों में काफी अंदर तक एक साल पहले लाल निशान लगाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान में पीडब्ल्यूडी ने मुख्य बाजार में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम देते हुए नोटिस चस्पा किए। साथ ही लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कराया। नोटिस में पांच दिन बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाए जाने की चेतावनी दी गई है। बदायूं-मेरठ हाईवे से नाधा, इस्लामनगर और बिसौली को जाने वाला मार्ग नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजरता है।

विज्ञापन
Trending Videos

बाजार में स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। मुख्य बाजार की सैकड़ों दुकानें अतिक्रमण की जद में पाई गई। इन दुकानों में काफी अंदर तक एक साल पहले लाल निशान लगाए गए थे। गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता की ओर से मुख्य बाजार में चस्पा कराए गए। नोटिस में अतिक्रमण कारियों को पांच दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पांच दिन में अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से तोड़ने और इसका खर्चा अतिक्रमण कारियों से वसूलने की बात कही। पीडब्ल्यूडी के जेई आरएन यादव ने बताया कि पहले चिह्नांकन कर दिया गया था, लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। पांच दिन की समय सीमा गुजरने के बाद जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाया जाएगा। इधर व्यापारी नेता संजीव अग्रवाल का कहना था कि दुकानों के टूटने से सैकड़ों दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस संबंध में जल्द ही व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मुलाकात करेगा और व्यापारी हित में निर्णय लिए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें