बरेली। कुतुबखाने पर श्री बालाजीट्रेडर्स की ऑफिस व दुकान मेंआग लग गई। जिसके बाद फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।वहीं लाखो का माल इस आग मेंजलकर राख हुआ है। घटना सुबहचार बजे की है और आग लगने काकारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
भूड़ निवासीसोनू भारद्वाज की कुतुबखानामें डाकघर के पास तंबाकू,सिगरेट, पान मसाले की थोक की दुकान हैं। शनिवारदेर रात दुकान में आग लग गई।रविवार तड़के दुकान के सामनेचाय की दुकान चलाने वाले दीपकने उन्हें फोन कर बताया किदुकान के अंदर से धुआं निकलरहा है। सूचना मिलते ही वहमौके पर पहुंचे। शटर उठायातो अंदर से आग की लपटें निकलरही थीं। अंदर धुंआ और आग होनेके कारण कोई भी अंदर जाने कासाहस नहीं जुटा सका। तब तकवहां भीड़ जमा हो गई। पानीडालकर आग बुझाने का प्रयासकिया गया। सूचना पर फायरब्रिगेडकर्मी मौके पर पहुंचेऔर आग पर काबू पाया। लेकिन तबतक दुकान में रखा सारा सामानजल चुका था। सोनू का कहना हैकि आग में करीब 40 लाखरुपये का नुकसान हो गया। आगलगने का कारण अभी पता नहीं चलसका है। दुकान में अंदर बिजलीका कनेक्शन था। मीटर लगा थालेकिन आग में मीटर समेत बिजलीके तार आदि सब जल चुके थे। फायरब्रिगेड कर्मियों का कहना हैकि शुरुआती जांच पड़ताल मेंऐसा प्रतीत हो रहा है कि आगशार्ट सर्किट से लगी है।