फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं तो आरटीओ नहीं होगा कोई भी काम

विज्ञापन
नंबर प्लेट - फोटो : Social
विज्ञापन
जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी अंक 0 या 1, उन पर आज से पाबंदी
विज्ञापन

बरेली। जिन लोगों के वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी अंक 0 या 1 है और उन्होंने अब तक हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगाई है तो परिवहन विभाग में सोमवार से इन वाहनों से संबंधित कोई समस्या नहीं सुनी जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से दूसरे वाहनों पर भी यही पाबंदी लगाई जाएगी।
एआरटीओ प्रशासन मनोज सिंह ने बताया सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को अनिवार्य किया गया है। पिछले दिनों व्यावसायिक वाहनों में एचएसआरपी लगाने की समयसीमा पूरी हो चुकी है जिसके बाद व्यावसायिक वाहनों से संबंधित सारे काम बंद कर दिए गए हैं। सोमवार से निजी वाहनों के लिए भी एचएसआरपी अनिवार्य होगी। निजी वाहनों पर एचएसआरपी लगाने के लिए अलग-अलग समय सीमा तय की गई है। जिन वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर का आखिरी अंक 0 या 1 है, सबसे पहले उन वाहनों में एचएसआरपी को अनिवार्य किया गया है। इन वाहनों के सभी काम सोमवार से बंद कर दिए जाएंगें। हालांकि जो लोग एचएसआरपी बुकिंग की रसीद लाएंगे, उनके काम पहले की तरह होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन बुक की जा सकती है एचएसआरपी
एआरटीओ प्रशासन ने बताया जिले में गाड़ियों के सभी शोरूम पर एचएसआरपी लगवाई जा सकती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। शोरूम पर जाकर भी आवेदन किया जा सकता है।

ऐसे तय की गई है समयसीमा
रजिस्ट्रेशन का आखिरी अंक अंतिम तारीख
0 और 1 15 नवंबर 2021
2 और 3 15 फरवरी 2022
4 और 5 15 मई 2022
6 और 7 15 अगस्त 2022
8 और 9 15 नवंबर 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें