फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के लूथरा टॉवर में लगी आग: इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

Tue, 22 Mar 2022 05:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली 

सार

मंगलवार दोपहर बेरली के डीडीपुरम स्तिथ लूथरा टॉवर में अचानक आग लग गई। उसी समय इमारत की ऊपरी मंजिल में जन्मदिन पार्टी चल रही थी। इमारत में आग और धुआं भरने से कुछ लोग अंदर भी फंस गए। जिन्हें सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया और आग बुझाने के लिए प्रयास जारी हैं। 
विज्ञापन
लूथरा टॉवर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के डीडीपुरम स्थित लूथरा टॉवर में मंगलवार दोपहर आग लग गई। इससे टॉवर में मौजूद लोगों व आसपास अफरातफरी मच गई। कुछ लोग इमारत में भी फंस गए, जिन्हें सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सकुशल बाहर निकला लिया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मी कड़ी मशक्कत कर रहे हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब चार बजे लूथरा टॉवर में आग लग गई। उसी वक्त इमारत की ऊपरी मंजिल पर स्थित द रूफयार्ड कैफे एंड लाउंज में जन्मदिन पार्टी चल रही थी। बताया जा रहा है कि इमारत में जीने के नीचे बिजली के बोर्ड में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकानों के बाहर लगे प्लास्टिक बोर्ड से आसपास फैल गई।

देखते ही देखते पूरी इमारत जल उठी। जिसके चलते धुआं भरने से जीने के पास करीब दर्जन भर लोग फंस गए। यह देखकर आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए मौके पर मौजूद संसाधनों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं आग बुझाने को लेकर प्रयास जारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें