फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस के पहियों से उठी चिंगारी, रुकते ही ट्रेन से कूदकर बाहर भागे यात्री

Tue, 20 Aug 2019 04:30 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
ट्रेन के पहियों से निकली चिंगारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद बिहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस को रविवार रात सीतापुर ब्रांच लाइन पर हेमपुर स्टेशन के पास पहियों से चिंगारी निकलने के बाद रोक दिया गया। बाद में इसे दुरुस्त करके ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन शाहजहांपुर स्टेशन पर तीन घंटे देरी से पहुंची। इस दौरान यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ससुरालवालों ने पहले महिला को पीटा, फिर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर

सत्याग्रह एक्सप्रेस रविवार रात 11:58 बजे हेमपुर स्टेशन के पास पहुंची तो स्टेशन मास्टर को ट्रेन के एक कोच के नीचे पहियों के पास चिंगारी निकलती दिखाई दी। उन्होंने लाल बत्ती दिखाई तो गार्ड ने वॉकी-टॉकी से लोको पायलट से ट्रेन को रोकने को कहा।
विज्ञापन


हेमपुर और नेगी स्टेशन के बीच ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन के रुकते ही कोच में धुआं भर गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कुछ यात्री कोच से बाहर कूद पड़े। 

लोको पायलट और गार्ड ने यात्रियों को समझाया और फिर कोच के नीचे उस स्थान को देखा, जहां से चिंगारी निकल रही थी। लगभग आधा घंटे बाद लोको पायलट और गार्ड ने खामी दुरुस्त कर ट्रेन रवाना की।
विज्ञापन


यहां से चलने के बाद ट्रेन को मैगलगंज और फिर जहानीखेड़ा में अन्य ट्रेनों को पास कराने के लिए रोका। तड़के चार बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंची। इधर, ट्रेन के इंतजार में तीन घंटे से परेशान यात्रियों ने ट्रेन के पहुंचने पर राहत की सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें