फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डॉक्टर पर पत्नी ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Sun, 05 Sep 2021 04:23 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शैलेश रंजन और उनके माता-पिता समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज। डॉक्टर की पत्नी ने थाना प्रेमनगर में दहेज उत्पीड़न के साथ-साथ दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मारपीट करने ,झांसी में प्लॉट दिलाने और लाखों रुपये की मांग करने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शैलेश रंजन और उनके माता-पिता समेत पांच लोगों पर बीएएमएस डॉक्टर पत्नी ने थाना प्रेमनगर में दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीएएमएस डॉक्टर पत्नी का कहना है कि उनकी शादी मई 2011 में डॉ. शैलेश रंजन के साथ हुई थी। उस समय उनका परिवार झांसी में रहता था।
विज्ञापन

 

शादी के कुछ समय बाद डॉ. शैलेश के परिवार वालों ने दहेज में झांसी में एक प्लॉट और लाखों रुपये की मांग शुरू कर दी, जिसके पूरा न होने पर उन्हें सरेआम बेइज्जत किया जाने लगा। डॉ. शैलेश अक्सर शराब पीकर उनके साथ बदसलूकी करते थे। आरोप है कि 2012 में डॉ. शैलेश का ट्रांसफर फिरोजाबाद हो गया। उन्होंने उन्हें अपने माता-पिता के साथ साईं रेजिडेंसी गार्डन में किराए के घर में छोड़ दिया। इस बीच भी ससुराल वाले लगातार उनसे झांसी में प्लॉट दिलाने की मांग करते रहे।


एफआईआर में आरोप है कि इस दौरान उनके ननदोई भी उन पर गलत नजर रखने लगे। ससुर और ननद को यह बात बताने पर उन्होंने उन्हीं की पिटाई की और दो दिन भूूखा भी रखा। डॉक्टर की पत्नी ने उन पर नर्सों से अवैध संबंध रखने, दूसरी औरत को पत्नी बनाकर रख लेने और अप्राकृतिक संबंध बनाने के भी आरोप लगाए हैं। अक्तूबर 2019 से वह अपने बेटे के साथ मायके में रह रही हैं। एसएसपी के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने डॉ. शैलेश रंजन, उनके पिता डॉ. चंद्र प्रकाश, मां रीना श्रीवास्तव समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें