फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खुसरो कॉलेज के एमडी भाजपा नेता शेर अली जाफरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, यह है मामला

Sun, 25 Aug 2024 11:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में छात्रों के साथ धोखाधड़ी के मामले में भाजपा नेता शेर अली जाफरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शेर अली जाफरी खुसरो कॉलेज के एमडी हैं। कॉलेज प्रबंधन पर डी फार्मा के 400 छात्रों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। 
विज्ञापन
भाजपा नेता शेर अली जाफरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज के डी फार्मा छात्रों को फर्जी मार्कशीट देने के मामले में एसएसपी के आदेश पर खुसरो कॉलेज के प्रबंध निदेशक व भाजपा नेता शेर अली जाफरी व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


खुसरो कॉलेज द्वारा डी फार्मा कराने के नाम पर चार सौ छात्रों से 2.30 लाख रुपये के हिसाब से रकम वसूली गई थी। पास होने के बाद जब छात्र मार्कशीट लेकर नौकरी व मेडिकल स्टोर के लिए आवेदन करने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि वह फर्जी है। 

जिस विश्वविद्यालय से कॉलेज संबद्धता बता रहा था, वह अस्तित्व में ही नहीं। छात्र आठ माह से कॉलेज के चक्कर काट रहे थे।  शनिवार को एसएसपी के आदेश पर शेर अली जाफरी व एक अज्ञात पर धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेज बनाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

विवेचना में बढ़ेंगे नाम
विवेचना में अन्य आरोपियों के नाम बढ़ने की संभावना है। बताया जाता है कि कॉलेज में कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी हैं, जिनके जरिये छात्रों ने फीस जमा की है।  जांच में वह सामने आने पर कॉलेज की मुश्किलें बढ़नी तय हैं। 

दरोगा ने दी थी क्लीनचिट कमेटी ने पकड़ी खामी
शुरू में जब एसएसपी ने थाने से मामले की जांच कराई तो तत्कालीन उपनिरीक्षक रत्नेश कुमार ने सांठगांठ कर कॉलेज प्रबंधन को क्लीनचिट दे दी थी। छात्रों ने विरोध जताया तो थाना प्रभारी राजबली सिंह ने उन्हें थाने से भगा दिया था। 
विज्ञापन

भाकियू (अराजनैतिक) के बरेली मंडल अध्यक्ष अरुण राठी ने भी शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी थी। डीएम ने एसडीएम मीरगंज (न्यायिक) रामजनम यादव ब राजकीय पॉलिटेक्निक सीबीगंज के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह की दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। इसमें प्रबंधन दोषी पाया गया। 

जाफरी बोले- हम पहले ही दर्ज करा चुके रिपोर्ट   
शेर अली जाफरी ने कहा कि छात्रों के प्रवेश लेकर उनकी फीस डॉ. विजय शर्मा को दी थी। डॉ. विजय शर्मा पर हमारी ओर से सीबीगंज थाने में पहले ही रिपोर्ट करा दी गई है।  हमारी व कॉलेज की छवि को धूमिल करने के लिए छात्रों को भड़काकर क्रॉस रिपोर्ट कराई गई है। विजय शर्मा से रुपये वसूलकर छात्रों की फीस लौटाई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें