फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगेतर समेत सात पर रिपोर्ट: शादी टूटने से आहत युवती ने कर ली थी आत्महत्या, वीडियो में बयां किया था दर्द

Thu, 17 Aug 2023 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शादी टूटने से आहत युवती ने रविवार रात आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले उसने कई वीडियो बनाए। रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। मंगतेर और उसके घरवालों पर कई आरोप लगाए थे। मृतका के पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
युवती ने वीडियो बनाकर की थी खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उद्यैती क्षेत्र में शादी टूटने से आहत युवती सपना के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने उसके मंगेतर विकास समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन


उद्यैती थाना क्षेत्र के करियामई गांव में रविवार रात 24 वर्षीय सपना पुत्री जगवीर सिंह ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसकी शादी वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव बघौल निवासी विकास के साथ तय हुई थी। 22 अप्रैल 2023 को उसकी शादी होनी थी। उसकी शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। शादी से सात दिन पहले विकास ने शादी करने से मना कर दिया था। इससे युवती को गहरा सदम लगा। 

रो-रोकर बयां किया दर्द 

करीब तीन माह तक सपना घुट घुटकर जीती रही। रविवार रात उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। बाद में उसने फंदे से लटककर जान दे दी। वीडियो में सपना ने रो-रोकर अपना दर्द बयां किया। पुलिस ने सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

ये भी पढ़ें- मेरा शादी का सपना तोड़ दिया: कार्ड बंटने के बाद कौन तोड़ता है रिश्ता, वीडियो में दर्द बयां कर युवती ने दी जान

बाद में मृतका के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने और दहेज मांगने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए आरोपी विकास, उसके पिता प्रेमपाल, उसकी मां देव वती, भाई आकाश, नीलम पुत्री वेदप्रकाश, कुंवरपाल और लाखन के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती बोली- विकास कहता है भूल जाओ

सपना ने आत्महत्या से पहले पांच वीडियो वायरल किए। सभी वीडियो में शादी के बारे में ही कह रही है। वह कह रही कि उसने विकास को हर तरह से समझाया। उसके सामने गिड़गिड़ाई कि वह शादी न तोड़े। वह बोला कि यह सब भूल जाओ। शादी तय हो गई, इंगेजमेंट हो गई, कार्ड बंट गए। इतना सब होने के बाद वह कैसे भूल जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें